वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 7 की मौत

Landslide on Vaishno Devi route, 7 killed

Landslide on Vaishno Devi route, 7 killed

Landslide on Vaishno Devi route, 7 killed- जम्मूI मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण बड़े हादसे सामने आए। **वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुमारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के निकट भूस्खलन** हुआ, जिसमें **7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।** घायलों को कटरा स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे थे। भूस्खलन के बाद रास्ते पर लगे टिन शेड और रेलिंग टूट गईं, बड़े पत्थर गिरने से मार्ग पर मलबा फैल गया।

इधर, **जम्मू में तवी नदी पर बने पुल के पास सड़क धंस गई** और कई वाहन उसमें गिर गए। राहत व बचाव कार्य जारी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

**डोडा जिले में बादल फटने** से अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें 10–15 घर बह गए और पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है।

लगातार बारिश के चलते **जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ हाईवे सहित कई सड़कें बंद** हैं। बुधवार को सभी **स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद** रहेंगे। जम्मू एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है और नेटवर्क बाधित होने से फोन कॉल्स नहीं हो पा रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी स्थिति गंभीर है। **कुल्लू-मनाली में 20 से अधिक घर, दुकानें और रेस्तरां ब्यास नदी व नालों में समा गए।** नदियों के किनारे बने 30 से ज्यादा घर खतरे में हैं। कुल्लू-मनाली रोड का हिस्सा बह जाने से मनाली का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।