जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भारी तबाही; अचानक आए सैलाब में कई घर तहस-नहस, बाढ़ में लोगों के बह जाने की सूचना

Jammu-Kashmir Doda Cloud Burst Heavy Rain Breaking News

Jammu-Kashmir Doda Cloud Burst Heavy Rain Breaking News

Doda Cloud Burst: मानसून के इस सीजन में आसमान से भयानक आफत बरस रही है। भारी बारिश के चलते देश के कई हिस्से (खासकर उत्तर भारत के इलाके) त्राहिमाम बोल रहे हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा से भारी तबाही की खबर सामने आई है। दरअसल, डोडा में बादल फटने की घटना घटी है। जिसके चलते इलाके में अचानक आए सैलाब में कई घर तहस-नहस हो गए हैं। साथ ही कुछ लोगों के बाढ़ में बह जाने की सूचना भी मिल रही है। इस आपदा के बाद इलाके में राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।

वहीं इस आपदा को लेकर स्थानीय प्रशासन के राहत कार्य को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा पल-पल की जानकारी ली जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने डीसी डोडा हरविंदर सिंह से बात की है। उनके अनुसार भलेसा के चरवा इलाके में अचानक बाढ़ आने की सूचना मिली है। इस अचानक बाढ़ के चलते इलाके में राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर नज़र रख रहा है और मेरे कार्यालय को नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है।

डोडा के सैलाब का बताया जा रहा वीडियो

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद

डोडा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते यहां चिनाब, तवी और सतलुज जैसी नदियां अपने पूरे उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई इलाकों में हालात इस कदर बिगड़ रहे हैं कि बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। लैंडस्लाइड और बाढ़ की चपेट में रास्ते बंद पड़ गए हैं। यहां तक कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है। हाईवे पर कई जगह मलबा आ गया है, साथ ही खराब मौसम से वैष्णो देवी यात्रा भी रोक दी गई है।