importance of today's date 1 august

आज की तारीख 1 अगस्त का महत्व

History

importance of today's date 1 august

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में एक अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1831- नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
1883- ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू।
1914- प्रथम विश्व युद्ध शुरू।
1916- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।
1920- महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
1920- विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन।
1932- प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म।
1953- क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।
1953- देश में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।
1957- नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना।
1960- पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
1975- दुर्बा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं।
1995- हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
2000- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का निधन।
2004- श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता।
2006- जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007- वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छह सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
2008- भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन।
2010- अनुषा रिजवी की किसानों की आत्महत्या, मीडिया तथा राजनीतिक ड्रामे पर आधारित ‘पीपली लाइव’ को 31वें डरबन अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
2017- अफगानिस्तान में एक मस्जिद पर आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गए।