IMD Predicts Rise In Maximum Temperatures By Next 5 Days In India

IMD Weather Update: आने वालो दिनों में कहर बरपाने वाली है गर्मी, जानें अगले 5 दिन में कितना बढ़ सकता है तापमान

IMD Predicts Rise In Maximum Temperatures By Next 5 Days In India

IMD Predicts Rise In Maximum Temperatures By Next 5 Days In India

IMD Heat Wave Warning: मार्च से लेकर दोनों महीनों में काफी मौसम में तबदीली नज़र आई है और इस बीच में जहां भारत के कई जगहों पर आंधी तूफान और बारिश आई है वहीं अब गर्मी के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।  मौसम विभाग के द्वारा ये बताया गया है कि अगले पांच दिन में पारा तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि गर्मी का कहर बढ़ने वाला है। दरअसल, देश के ज्यादातर राज्यों का अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। 

मौसम विभाग की चेतावनी 
आईएमडी (IMD) ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि अगले 3-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने वाली है। गुजरात की बात करें तो यहां पारा एक बार फिर से 40 डिग्री को छूने वाला है। यूपी में भी गर्मी का कहर बढ़ने वाला है। राजधानी लखनऊ में 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री है, जोकि 15 अप्रैल तक 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, राजस्थान में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि बढ़ते तापमान के बीच देश के कुछ राज्यों के लिए राहत की खबर है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में आज और अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।