बारां में अवैध पटाखा फैक्टरी सीज: जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई की

बारां में अवैध पटाखा फैक्टरी सीज: जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई की

Illegal firecracker factory seized in Baran

Illegal firecracker factory seized in Baran

Illegal firecracker factory seized in Baran : बारां शहर के समीप मंडोला क्षेत्र में पटाखा गोदाम की आड़ में संचालित की जा रही अवैध पटाखा फैक्टरी पर जिला प्रशासन ने 20 फरवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर को सीज कर दिया। आबादी क्षेत्र के नजदीक अवैध रूप से बारूद और पटाखों का भंडारण किए जाने से जन-धन को संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अदांसु ने मामले की जांच किशनगंज थाना अधिकारी को सौंपी है। वहीं एसडीएम विश्वजीत सिंह के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से फैक्ट्री के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को एहतियातन क्षेत्र खाली करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्टरी से जुड़े दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला प्रशासन के अनुसार, फैक्टरी में रखे बारूद और पटाखों की मात्रा, प्रकार और उनकी वैधता की जांच की जा रही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।