स्केचर्स परफॉर्मेंस रन में सैकड़ों धावकों ने किया कमाल, सुनीता गोदारा ने दिखाई हरी झंडी
Skechers Performance Run
नई दिल्ली/फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Skechers Performance Run: राजधानी दिल्ली के लोधी गार्डन में आयोजित स्केचर्स परफॉर्मेंस रन में सैकड़ों धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मैराथन चैंपियन सुनीता गोदारा द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।
इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने अपनी फिटनेस और जोश का शानदार प्रदर्शन किया। रन से पहले वार्मअप सेशन आयोजित किया गया, जिसमें जुम्बा और फिटनेस एक्सरसाइज शामिल थीं।
इस कार्यक्रम में ललित बेनीवाल (Taekwondo Coach, Palwal) ने भी भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
दौड़ पूरी होने के बाद सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट दिया गया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
स्केचर्स रनिंग क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सभी स्तर के रनर्स के लिए खुला था। इसमें फिटनेस के साथ-साथ स्टैमिना और मोबिलिटी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।