Humidity may increase in Chandigarh in next few days

Chandigarh Weather Update: अगले कुछ दिनों में चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ सकती है, जानें मौसम का हाल

Humidity may increase in Chandigarh in next few days

Humidity may increase in Chandigarh in next few days

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। भारी बारिश नहीं होगी। इसलिए तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है। शहर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे शहर में ह्यूमस बढ़ेगा। अभी भी शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पिछले 5 साल में 8 अगस्त का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 2022 में 36.8 डिग्री सेल्सियस, 2021 में 36 डिग्री सेल्सियस, 2020 में 36.7 डिग्री सेल्सियस और 2019 में 35.8 डिग्री सेल्सियस था। 

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक आज ट्राइसिटी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 9 अगस्त को अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, 10 अगस्त को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, 11 अगस्त को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।