सोनाक्षी सिन्हा का ब्लॉन्ड अवतार देख हुमा कुरेशी को लगा डर, देखें वायरल तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा का ब्लॉन्ड अवतार देख हुमा कुरेशी को लगा डर, देखें वायरल तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा का ब्लॉन्ड अवतार देख हुमा कुरेशी को लगा डर

सोनाक्षी सिन्हा का ब्लॉन्ड अवतार देख हुमा कुरेशी को लगा डर, देखें वायरल तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही वह आए दिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद उनको पहचानना मुश्किल होगा।

सोनाक्षी सिन्हा का नया लुक
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ब्लॉन्ड विग पहने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके बाल सुनहरे रंग के नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इसके मैच के लिए सिल्वर गाउन पहन रखा है। सोनाक्षी सिन्हा ने ये तस्वीरें कुछ ही देर पहले शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- यह कोई नया लुक नहीं है, लेकिन यह लुक है'। अब सोनाक्षी का लुक देखने के बाद फैंस का अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहा है।

हुमा कुरैशी को क्यों लगा डर?
सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर पर हुमा कुरैशी ने प्रतिक्रिया दी। हुमा कुरैशी ने हंसता हुआ इमोजी शेयर करते हुए उन्हें डरावना कह दिया। वहीं अभिनेता विजय वर्मा ने कहा, "मुझे दुख है कि यह मालदीव नहीं है।" इसी बीच एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आपका पुराना लुक नए से बेहतर था। "यह एक अच्छा है!" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "आपका केश बहुत बेहतर दिख रहा है"।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस जल्द ही अपनी आने वाली फिल्मों में नजर आने वाली हैं।