HTET Result 2022 Declared: सिर्फ इतने परीक्षार्थी ही मार पाए बाजी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

HTET Exam 2022 का रिजल्ट घोषित; सिर्फ इतने परीक्षार्थी ही मार पाए बाजी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

HTET Result 2022 Declared

HTET Result 2022 Declared

HTET Result 2022 Declared: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 लेवल-1, 2 व 3 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है| हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं| शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, परीक्षा में बैठे करीब 2,61,390 परीक्षार्थियों में से कुल 37,227 परीक्षार्थी पास हो पाए हैं और इस हिसाब से एचटेट परीक्षा-2022 का पास पर्सेंटेज 14.24 रहा है|

HTET Result 2022 Declared
HTET Result 2022 Declared

एचटेट के किस लेवल में कितने परीक्षार्थी पास?

अगर एचटेट (HTET 2022) के तीनों लेवल की अलग-अलग बात की जाए तो लेवल-1 यानि पीआरटी में करीब 50,549 परीक्षार्थी शामिल हुए थे| जबकि पास सिर्फ 8003 परीक्षार्थी हुए| इसी प्रकार लेवल-2 यानि टीजीटी में 1,27,969 परीक्षार्थी शामिल हुए थे| जबकि पास सिर्फ 21,062 परीक्षार्थी हुए| वहीं, लेवल-3 यानि पीजीटी में 82,871 परीक्षार्थी शामिल हुए थे| जबकि पास सिर्फ 8,162 परीक्षार्थी हुए|

3 व 4 दिसम्बर को हुई थी HTET 2022 की परीक्षा

बतादें कि, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 लेवल-1, 2 व 3 के लिए परीक्षा का आयोजन 03 व 04 दिसम्बर, 2022 को किया गया था| HTET 2022 की परीक्षा के लिए 504 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे| कई प्रभावशाली उड़नदस्तों और कड़ी निगरानी के साथ परीक्षा संपन्न कराई गई थी|