शिमला में एचआरटीसी चालक से मारपीट, ओवरटेक विवाद के बाद चार आरोपी गिरफ्तार
HRTC driver assaulted in Shimla, four accused arrested after
शिमला। HRTC driver assaulted in Shimla, हरियाणा के पंचकूला के लोगों ने शिमला में एचआरटीसी की लग्जरी बस के चालक को गाड़ी ओवरटेक करने पर पीट दिया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार चारों आरोपित एक कंपनी के कर्मचारी थे। इस कंपनी को शिमला जिले में पंचायत चुनाव में मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का काम दिया था। चारों आरोपित सीसीटीवी कैमरे लेकर आए थे और ऊपरी शिमला के मतगणना केंद्रों में इंस्टाल करने जा रहे थे।
रविवार सुबह एचआरटीसी की दिल्ली से रोहड़ जाने वाली लग्जरी बस सुबह पांच बजे शिमला के घोड़ाचौकी पहुंची तो आरोपितों ने बस रुकवाकर चालक को पीटना शुरू कर दिया। करीब 25 मिनट तक यह विवाद चला।
बस चालक राजेंद्र सिंह का आरोप है कि हरियाणा के लोगों की गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि चलती बस से उसे बाहर खींचा गया। अगर समय रहते बस का परिचालक हैंडब्रेक नहीं लगाता तो बस में सवार 40 सवारियों की जान को खतरा हो सकता था। उनका दावा है कि इस पिटाई में उनके सिर पर छह टांके लगे हैं।
सूचना पर पुलिस थाना बालूगंज की टीम मौके पर पहुंची और दो आरोपितों को पकड़ा, जबकि दो ठियोग की ओर फरार हो गए। इन्हें ठियोग पुलिस ने पकड़ा। आरोपितों की पहचान 33 वर्षीय पंकज, 22 वर्षीय विकास कुमार, प्रतिभा और विक्की कुमार निवासी गांव अभयपुर जिला पंचकूला के रूप में हुई हुई है।
चारों आरोपित एक ही गांव के हैं। चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 132 (सरकारी कर्मचारी से ड्यूटी के दौरान मारपीट) और 115 (किसी व्यक्ति के लात व घूंसे मारकर मारपीट करना) के तहत मामला दर्ज किया है।
चालकों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करेंगे सहन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से पिटाई की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का अमानवीय व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। संबंधित अधिकारियों मुकेश को निष्पक्ष जांच कर अग्निहोत्री दोषियों के विरुद्ध जागरण आर्काइव सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
चालक-परिचालक दिन-रात जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं, उनके सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन और एचआरटीसी अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर जल्द आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
एचआरटीसी कर्मचारियों के साथ अभद्रता के प्रमुख मामले
12 अप्रैल, 2026 : सड़क से स्कूटी हटाने के विवाद में जोगेंद्रनगर में एचआरटीसी के कंडक्टर की युवक ने साथियों को बुलाकर पिटाई कर दी।
23 मार्च, 2026 : हमीरपुर से बद्दी जा रही सरकारी बस के चालक के साथ जवाली के स्कार्पिओ सवार ने अभद्रता की थी।
12 मार्च, 2026 : मंडी बस स्टैंड पर दो युवकों ने बस में सवार यात्रियों से आधार कार्ड दिखाने पर हुए विवाद में चालक-परिचालक को पीटा।
24 नवंबर, 2025 : ठियोग में एचआरटीसी की बस तकनीकी खराबी के कारण रुकी थी। एक यात्री ने परिचालक को थप्पड़ मार दिया था।
26 अक्टूबर, 2025 : कांगड़ा के गगल पुलिस थाना के पास पठानकोट से बैजनाथ जा रही निगम की बस के चालक व परिचालक को टैक्सी चालकों ने पीटा