HRTC bus overturns in Lelupul, Shimla, 14 injured

शिमला के लेलूपुल में एचआरटीसी की बस पलटी, 14 जख्मी

Thiyog-Accident1

HRTC bus overturns in Lelupul, Shimla, 14 injured

HRTC bus overturns in Lelupul, Shimla, 14 injured : शिमला। शिमला जिले के ठियोग में एक बस दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए। आज सुबह लेलूपुल में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की सवारियों से भरी बस पलट गई। इसमें 14 सवारियों को हल्की चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया है।


 

जानकारी के अनुसार, एचपी 03-6127 नंबर बस शिमला से थरोच जा रही थी। यह बस सुबह 8 बजे शिमला से थरोच के लिए निकली थी, जो अनियंत्रित होकर सैंज के साथ लेलूपुल के साथ ड्रेनेज में पलट गई। यदि बस सडक़ से बाहर की और पलटी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पहाड़ी की और बस पलटने से बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में करीब 35 लोग सवार थे। 

स्थानीय लोगों ने की मदद

बस पलटने के बाद आसपास के लोगों ने सभी सवारियों को बस से बाहर निकाला और सभी घायलों को निजी वाहन से ठियोग अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

 

ये भी  पढ़ें....

Himachal: अब नहीं चलेगी अदानी की मनमानी, सेब विक्रेताओं को मिला विकल्प

 

 

ये भी  पढ़ें....

Himachal : राज्यपाल ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान ढली को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया