HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित, 92.02% छात्र पास; तीनों संकायों में टॉपर्स का शानदार प्रदर्शन
- By Gaurav --
- Monday, 04 May, 2026
HPBOSE Declares Class 12 Results
Himachal Pradesh Board of School Education ने सोमवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए, जिससे हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। इस वर्ष कुल 92.02 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन माना जा रहा है।
बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—तीनों संकायों के परिणाम एक साथ जारी किए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
साइंस स्ट्रीम में शायला कश्यप ने 495 अंक (99%) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर संचिता धीमान और कांशी शर्मा रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर ने जगह बनाई। कुल 81,417 छात्रों में से 74,637 छात्र पास हुए हैं, जबकि 3,071 को कम्पार्टमेंट मिला है।
आर्ट्स संकाय में Kangra के अंशित कुमार ने 496 अंक के साथ टॉप किया। वहीं, कॉमर्स संकाय में Una जिले की छात्राएं यशस्वनी चौहान और कृषिका ने 491-491 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।