How To Make Mango Barfi At Home With Easy Recipe

Mango Barfi Recipe : आम का सीजन है तो बनाए ये मिठाई, लंच के बाद सभी करेंगे पसंद, नोट करें रेसिपी

How To Make Mango Barfi At Home With Easy Recipe

How To Make Mango Barfi At Home With Easy Recipe

Mango Barfi Recipe: आम के सीजन की शुरुआत हो गई है। लोग बेसब्री से इस मौसम का इंतजार करते हैं। गर्मियों के मौसम में आप आम की चौसा, अलफोंसो, तोतापुरी और लंगड़ा जैसी वैरायटी का मजा ले सकते हैं। आप आम का मजा कई तरीकों से ले सकते हैं। आप आम से बनी आइसक्रीम, मिल्कशेक और लस्सी का लुत्फ उठा सकते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप आम से आम की बर्फी भी तैयार कर सकते हैं। अगर आप गर्मियों में किसी खास अवसर पर स्वादिष्ट और डिफरेंट डेजर्ट बनाना चाहते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प है। आप गर्मियों में मैंगो बर्फी का मजा ले सकते हैं। और आपको इसमें ज्यादा आपको मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है, बस आपको कुछ टिप्स का पालन करना होगा जिससे मात्र 15 मिनट के अंदर आपकी मैंगो वाली बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं इस मिठाई को बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए। 

How To Make Mango Chutney : ये तरीका आज़माए और बनाए खट्टी-मीठी आम की चटनी, देखें ये रेसिपी 

बनाने की विधि (Mango Barfi Recipe)
आपके परिवार में कितने सदस्य हैं, उनके अनुसार आप आम को काट लें और एक प्लेट में रख दें। अब एक कप चीनी लें और आधा कप दूध लें। स्वाद को लाजवाब बनाने के लिए आपस में दो कप नारियल का बुरादा भी डाल सकते हैं ।

Summer Special sweet recipe how to make mango barfi recipe in hindi - Mango  Barfi Recipe : आम के दीवानों को पसंद आएगी मैंगो बर्फी, जानें आसान रेसिपी

1. एक ब्लेंडर में 1 कप कटे हुए आम और 1/2 कप दूध डालें। इससे चिकना पेस्ट बना लें।
2. आम के पेस्ट को मध्यम आंच पर गर्म करें। इसमें चीनी मिक्स करें।
3. अब नारियल पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। लगभग 20 मिनट तक पकाएं और हर एक मिनट में चलाते रहें ताकि यह कढ़ाई में न जलें।
4. आपको मिश्रण को तब तक पकाने की जरूरत है, जब तक यह आकार में न आ जाए और पैन के सभी किनारों को छोड़ दें।
5. अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
6. एक बार सख्त हो जाने पर, स्लैब को सांचे से बाहर निकालें और चौकोर टुकड़ों में काट लें। आपकी आम की बर्फी अब परोसने के लिए तैयार है।

आम खाने के फायदे (Mango Barfi Recipe)
इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

आम में मौजूद विटामिन-सी और विटामिन-ए इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। जिससे आप कई तरह के बीमारियों से बच सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए
आम में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

पाचन को रखे दुरुस्त
आम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद
आम में ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन ए होते हैं, ये सभी तत्व आंखों को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं।