How To Apply Job In Denmark With This Process

इस देश में नौकरी मिलना है आसान, बस इन तरीकों से करना होगा अप्लाई 

How To Apply Job In Denmark With This Process

How To Apply Job In Denmark With This Process

How To Apply Job In Denmark : आजकल हर किसी को अच्छी नौकरी की तलाश रहती है कि उन्हें कम समय में अच्छी जॉब मिल जाएं, ऐसे में अगर उन्हें जॉब करने के लिए बाहर भी जाना पड़े तो लोग देश से बाहर जाने के लिए भी तैयार हो जाते है, क्योंकि बेरोजगारी ने सबकी कमर तोड़ कर रखी है तो जिस किसी इंसान को नौकरी मिलती भी है तो वो नौकरी करने के लिए देश भी बदल लेता है। इसके लिए कई तरह की फोर्मलिटीस होती है और रॉयस को पूरा होने के बाद आपको अच्छी नौकरी भी मिल जाती है। तो अगर आप किसी दूसरे देश में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते है तो आपको ये प्रोसेस जरूर इस लेख में जरूर पढ़ना चाहिए।  

History of 03 May 2023 (03 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

क्या डेनमार्क के लिए भाषा सीखना जरूरी है?
क्योंकि कई यूरोपीय देशों में स्किल्ड वर्कर्स की शॉर्टेज होती है। वहां की सरकारों ने आधिकारिक वेबसाइट्स भी लॉन्च की हैं जिनकी मदद से आप सीधे जॉब्स अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रोसेस के लिए आपको रोजाना के काम के लिए भाषा सीखनी पड़ेगी। कम से कम कुछ कॉमन शब्द। हालांकि, जॉब पाने के लिए यह रिक्वायरमेंट नहीं है। डेनमार्क के कई शहरों में इंग्लिश स्पीकिंग जॉब्स भी आसानी से मिल सकती हैं। यहां क्वालिफाइड और स्किल्ड वर्कर्स के लिए अधिकतर इंग्लिश स्पीकिंग जॉब्स मिलेंगी। 

डेनमार्क में नौकरी पाने के लिए इन तरीकों से किया जा सकता है अप्लाई | how to  officially apply for jobs in denmark from india | HerZindagi

क्या डेनमार्क में जाने के लिए कोई खास वीजा प्रोसेस है?
अगर आप अलग से पढ़ने या फिर काम करने के लिए वीजा अप्लाई करते हैं, तो रूटीन प्रोसेस फॉलो करना होगा। हालांकि, स्किल्ड वर्कर्स के लिए डेनमार्क ने खास 'Positive List Scheme' चलाई है। इसके तहत एक वेबसाइट के जरिए ही आप अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, पॉजिटिव लिस्ट उन प्रोफेशन्स की लिस्ट है जिनके लिए डेनमार्क में वर्कर्स की शॉर्टेज है। यूरोपियन यूनियन के अलावा सभी फॉरेन नेशनल्स यहां अप्लाई कर सकते हैं। भारतीय स्किल्ड वर्कर्स के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।

यहां पर बच्चे का मनपसंद नाम रखने को लेनी पड़ती है अनुमति, डेनमार्क सबसे  ज्यादा खुश रहने वालों का देश है | Here permission has to be taken to keep  the child's

जॉब्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
जॉब अप्लाई करने के लिए https://www.workindenmark.dk/ वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर आपको ई-लर्निंग ट्यूटोरियल से लेकर यूरोपीय देशों में किस तरह का सीवी लगता है, कवर लेटर कैसे बनाएं, कहां जॉब सर्च करें, कॉन्टैक्ट कैसे करें, जॉब्स की लिस्टिंग आदि सब कुछ मिल जाएगा। डेनमार्क में मौजूद जॉब्स के लिए इंटरव्यू कैसे दें उसका ट्यूटोरियल भी इस वेबसाइट पर मौजूद है। आप अपनी फील्ड के हिसाब से जॉब्स सर्च कर सकते हैं। यही नहीं जॉब कितने घंटों की चाहिए और किस लोकेशन में अप्लाई करना चाहते हैं, उसे भी फिल्टर किया जा सकता है।  

जानिये डेनमार्क से जुड़े हुए 60 अनूठे और रोचक तथ्य - Lalita Times

पॉजिटिव लिस्ट स्कीम के लिए एक अलग लिंक है।  
https://workpermit.com/immigration/denmark/denmark-positive-list-scheme 
यहां जाकर आप डेनिश वीजा वर्क परमिट के बारे में जानकारी पा सकते हैं। सारा प्रोसेस ठीक से जानने के बाद आप अप्लाई कर सकते हैं। पॉजिटिव लिस्ट स्कीम आपके एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से बदलेगी। अगर आपका कॉन्ट्रैक्ट शॉर्ट टर्म है, तो आपको वीजा भी उसकी ड्यूरेशन के हिसाब से मिलेगा। अगर आपका परमानेंट कॉन्ट्रैक्ट है जिसमें कोई स्टे लिमिट नहीं है, तो शुरुआत में आपको 4 साल का वीजा मिलेगा।  

Denmark And Greenland Device Forced Inside Uterus Of Girls | डेनमार्क और  ग्रीनलैंड में लड़कियों के गर्भाशय के अंदर जबरदस्ती क्‍यों लगाया गया डिवाइस?  बड़ी भयानक है यह ...

क्या पॉजिटिव लिस्ट के लिए कोई कंडीशन है? 
1.
वर्क परमिट पाने के लिए आपको पॉजिटिव लिस्ट में एनलिस्टेड जॉब ऑफर की जरूरत है। 
2.अगर ऐसा प्रोफेशन है जिसमें डेनिश सरकार का ऑथराइजेशन चाहिए (जैसे मेडिकल) आपको पहले ऑथराइजेशन लेना होगा। तभी रेजिडेंस परमिट और वर्क वीजा मिलेगा। 
3.आपके जॉब ऑफर में सैलरी और काम करने की कंडीशन्स आदि सब लिखी होनी चाहिए।  
4.साइंस और इंजीनियरिंग, हेल्थ प्रोफेशनल, बिजनेस और एडमिनिस्ट्रेशन असोसिएट प्रोफेशनल, लीगल, सोशल, कल्चरल वर्कर्स, सेक्रेटरी और क्लर्क, न्यूमेरिकल और मटेरियल रिकॉर्डिंग क्लर्क, अकाउंटिंग आदि फील्ड्स में सबसे ज्यादा जॉब ऑप्शन उपलब्ध हैं।