हाजीपुर में अस्पताल संचालक मनीष कुमार को व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी, 1 लाख की रंगदारी की मांग

हाजीपुर में अस्पताल संचालक मनीष कुमार को व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी, 1 लाख की रंगदारी की मांग

Hospital operator Manish Kumar in Hajipur received a WhatsApp

Hospital operator Manish Kumar in Hajipur received a WhatsApp

हाजीपुर। बिहार राज्य फार्मेसी काउंसिल के सदस्य और अस्पताल संचालक मनीष कुमार उर्फ पिंटू को व्हाट्सएप कॉल से धमकी दी गई है। 

उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मनीष कुमार उर्फ पिंटू, जो पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के करीबी माने जाते हैं, पहले जन अधिकार पार्टी से भी जुड़े रहे हैं।

Manish

(अस्‍पताल संचालक मनीष कुमार।)

कॉल और मैसेज से दी धमकी

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 30 अप्रैल की रात वह अपने वर्तमान आवास पर थे। इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज आया।

उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि इस धमकी के बाद उनका परिवार समेत सभी भयभीत हैं।

उन्होंने इसे अपनी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। मनीष कुमार ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपित की पहचान की जाए और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

बताया जाता है कि मनीष कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गोवर्धन निवासी दिनेश प्रसाद राय के पुत्र हैं और वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के संत कबीर नगर (जढुआ) में रहते हैं। वे मारी रोड इलाके में अपना अस्पताल संचालित करते हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।