Big Breaking: मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक का ब्रेक फेल, आग में जिंदा जले कई लोग
Horrific Road Accident in Mirzapur — Truck Brakes Fail
मीरजापुर। Horrific Road Accident in Mirzapur — Truck Brakes Fail, वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 ड्रमंडगंज बड़का माेड़ के पास बुधवार की रात लगभग नौ बजे चना लदे ट्रक का ब्रेक फेल होने पर कटेंनर को टक्कर मारते हुए बोलेरो व शिफ्ट डिजायर में टक्कर दिया। घटना के दौरान बोलेरो में डिवायडर से टकराने के कारण आग लग गई। इससे उसमें आठ लोग जिंदा जल गए। वहीं दूसरी कार में भी एक दो लोगों की माैत हो गई।
घटना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाई। जानकारी पर एसपी अपर्णा रजत काैशिक, सीओ लालगंज अमर बहादुर व लालगंज तथा हलिया थाने की फोर्स पहुंच गई।
बताया गया कि मध्य प्रदेश से बोलेरो सवार मीरजापुर की ओर आ रही थी। उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह से जल गए है। कार भी पूरी तरह से जल गई। जिससे उनकी पहचान करने में दिक्कत आ रही है।