Horrific road accident in Haryana: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्री को ट्रक ने कुचला, दोनो की मौत
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्री को ट्रक ने कुचला, दोनो की मौत

undefined

Horrific road accident in Haryana:

Horrific road accident in Haryana: हरियाणा के रोहतक जिले से आज यानी शनिवार को एक दर्दनाक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ जिसमें में बाप बेटी की मौत हो गई। रोहतक में शनिवार को बाइक पर जा रहे पिता-पुत्री को ट्रक (हाइवे) ने टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक गिर गई और ट्रक का पहिया दोनों के ऊपर से निकल गया। 

इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। पहिया ऊपर से निकलने के चलते उनके शव भी क्षत-विक्षत हो गए। पिता-पुत्री डायलिसिस के लिए एक निजी अस्पताल जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़ भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आई और कार्रवाई शुरू की है। 

मृतकों की पहचान सोनीपत के गांव मौजपुर फरमाना के रहने वाले जगदीप (52) और उनकी करीब 14 साल की बेटी दीक्षा के रूप में हुई। जगदीप 6 बेटियों के पिता थे। इनके परिजन को हादसे की सूचना दी गई है। पुलिस मामले में ट्रक के ड्राइवर को खोज रही है।