Horrible accident in Una
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

ऊना में भयंकर हादसा, तेल टैंकर पलटने से विस्फोट, एक की मौत, कई घायल

Horrible accident in Una

Horrible accident in Una

Horrible accident in Una- ऊना (रोहित शर्मा)। ऊना में रविवार को एक तेल टैंकर के पलट गया। इसके बाद उसमें आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार यह घटना यहां हरोली क्षेत्र के टाहलीवाला कासवा गांव में हुई, जिसमें 15 दुकानें जल गईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

केंद्र ने कहा कि आग पर अब काबू पा लिया गया है। यह दुर्घटना तब हुई जब डीजल से भरे टैंकर का ब्रेक फेल हो गया और वह बाजार में पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई और एक स्कूटर सहित कई वाहन कुचल गए, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतक स्कूटर सवार की पहचान पंजाब निवासी सुभाष चंदर के रूप में हुई है। आठ घायलों में से एक की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है।

डिप्टी सीएम ने जताया दुख

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और स्थानीय विधायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन के अधिकारी राहत पहुंचाने के लिए मौके पर हैं। इस बीच केंद्रीय सूचना सह प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इलाके का दौरा किया और घटना के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों और घायलों को सांत्वना दी।