केंद्रीय गृह मंत्री का देश के सभी मुख्यमंत्रियों को फोन; अमित शाह ने कहा- पाकिस्तान के लोगों को तुरंत वापस भेजने की कार्रवाई की जाए
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

केंद्रीय गृह मंत्री का देश के सभी मुख्यमंत्रियों को फोन; अमित शाह ने कहा- पाकिस्तान के लोगों को तुरंत वापस भेजने की कार्रवाई की जाए

Pakistan Nationals in India

Home Minister Amit Shah Speaks To All Chief Ministers on Pakistan Nationals

Pakistan Nationals in India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। जहां इसी कड़ी में पाकिस्तान के लोगों की भारत में एंट्री भी बंद कर दी गई है। वहीं जो भी पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर भारत आए हुए हैं। यानि इस वक्त भारत में मौजूद हैं। उन्हें तय समय-सीमा में भारत छोड़ने का आदेश जारी किया गया है। ताकि पाकिस्तान के लोगों को जल्द से जल्द भारत से बाहर निकाला जा सके।

इधर इस कार्रवाई में तेजी लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देश के सभी मुख्यमंत्रियों को फोन लगाकर बात की है। खबर आ रही है कि, गृह मंत्री अमित शाह ने देश के अलग-अलग राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्य में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें तुरंत पाकिस्तान वापस भेजने के लिए कदम उठाने को कहा है। गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि, पाकिस्तान नागरिकों की वापसी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाये।

फिलहाल, वीजा रद्द के आदेश के बाद यूपी सरकार पूरे एक्शन में है। उत्तर प्रदेश में 1500 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक मौजूद बताए जा रहे हैं। UP में पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। यूपी के DGP ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिया है। इसी प्रकार अलग-अलग संख्या में भारत के अन्य राज्यों में भी पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं। जिन्हें वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि, अमृतसर में एकीकृत चेकपोस्ट अटारी-बाघा बार्डर को आवाजाही को पूरी तरह से रोक दी गई है। जो लोग वैध तरीके के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025  से पहले उस मार्ग से वापस जा सकते हैं। वहीं पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी SPES वीजा को रद्द माना जाएगा। SPES वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।

भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर को मार गिराया; कश्मीर के बांदीपोरा में ताबड़तोड़ मुठभेड़, दो जवान भी घायल, ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान ने सभी भारतीयों के वीजा सस्पेंड किए

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भी सभी भारतीयों के वीजा सस्पेंड कर दिए हैं। सिख तीर्थयात्रियों के अलावा सभी भारतीयों को 48 घंटे में वापस जाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सभी भारतीय सरकारी विमान और भारतीय एयरलाइंस के लिए पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। वहीं पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी द्वीपक्षीय समझौते निलंबित कर दिये हैं। साथ ही पाकिस्तान ने 1972 का शिमला समझौता भी रद्द कर दिया है।

पाकिस्तान ने की भारतीय सीमा पर गोलीबारी; LoC पर कई जगहों पर फायरिंग, Indian Army ने दिया मुंह तोड़ जवाब

पहलगाम में भीषण नरसंहार हुआ

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला एक भयानक नरसंहार है। आतंकियों ने बेहद क्रूर और वीभत्स तरीके से नरसंहार का खूनी खेल खेला। जिसमें 26 निर्दोष-निहत्थे लोगों की बर्बर तरीके से हत्या कर जान ले ली गई। मासूम बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार से भी आतंकियों को रहम नहीं आया। वह हंसते-खेलते और खुशियां मना रहे लोगों पर गोलियां बरसाते रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों से कोई अपने परिवार को लेकर कश्मीर घूमने पहुंचा था तो कोई नई-नई शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए कश्मीर आया था।

लेकिन आतंकियों ने एक पल में सब उजाड़ दिया। आतंकियों ने लोगों को उनकी पत्नी के सामने ही मौत के घाट उतारा। लोग डर और दहशत में इधर-उधर भाग रहे थे और आतंकी मौत का खेल खेलने में लगे थे। पहलगाम से जो दर्दनाक तस्वीरें सामने आईं। उन तस्वीरों ने झकझोर कर रख दिया। फिलहाल, पहलगाम आतंकी हमले से देशभर में आक्रोश है। एक सुर में हर जगह से आतंकवाद को तबाह कर देने और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग उठ रहे है। पूरा देश गुस्से से उबल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान; कहा- आतंकियों को अब मिट्टी में मिलाने का समय आ गया, अकल्पनीय सजा देंगे, अंत तक नहीं छोड़ेंगे