aaj ka itihas

History of 28 March 2024 (28 मार्च, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas1

History of 28 March 2024

History of  28 March : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1561 : अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हराया था।

1736 : ब्रिटेन के अविष्कारक जेम्स वाट का उत्तरी इंग्लैंड के ग्रीनीक नगर में जन्म हुआ।

1802 : हाइनरिक विल्हेम मथायस ओल्बर्स ने क्षुद्रग्रह पल्लास का पता लगाया।1806 : वाशिंगटन कॉलेज (अब वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) की स्थापना पेंसिल्वेनिया महासभा द्वारा की गयी।

1809 : मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।

1891 : पहला विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप आयोजित किया गया।

1910ः फ्रेंच इन्वेंटर हेनरी फाबरे ने दुनिया का पहला सीप्लेन कैनार्ड बनाया जिसने 457 मीटर लंबी उड़ान भरी थी।

1922 : अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।

1930 : तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी ‘अंगोरा’ को ‘अंकारा’ और ‘कॉन्सटानिनोपल’ का नाम बदल कर ‘इंस्तांबुल’ कर दिया गया।

1939ः जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक-दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।

1941 : नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे।

1949 : अमेरिका के रक्षा सचिव जेम्स फोरेस्टल ने अचानक इस्तीफा दिया

1959 : चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।

1962 : सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।

1965 : डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।

1972: तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।

1998ः अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संसद में 261 के मुकाबले 274 वोट से विश्वास मत हासिल किया।

1999 : विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया।

2000ः वेस्टइंडीज के कोर्टनी वॉल्श ने टेस्ट क्रिकेट में 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा।

2005 : सुमात्रा द्वीप में भूकंप 8.7 तीव्रता के भूकंप ने पूरे इंडोनेशिया को हिला दिया था। यह भूकंप 1965 के बाद आने वाला चौथा सबसे बड़ा भूकंप था, जिसमें करीब एक हजार लोगों की मौत हुई।

2006: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।

2007: अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की

2009: पीलीभीत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी को मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप गिरफ्तार किया गया।

2011: भारत में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले इनकी संख्या 1706 हो गई।

2013 : इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी हुई।

2015: साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

यह भी पढ़ें:

History of 27 March 2024 (27 मार्च, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 25 March 2024 (25 मार्च, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 24 March 2024 (24 मार्च, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये