aaj ka itihas

History of 28 March 2023 (28 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas1

History of 28 March 2023

History of 28 March : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1561 : अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हराया था।

1736 : ब्रिटेन के अविष्कारक जेम्स वाट का उत्तरी इंग्लैंड के ग्रीनीक नगर में जन्म हुआ।

1802 : हाइनरिक विल्हेम मथायस ओल्बर्स ने क्षुद्रग्रह पल्लास का पता लगाया।

1806 : वाशिंगटन कॉलेज (अब वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) की स्थापना पेंसिल्वेनिया महासभा द्वारा की गयी।

1809 : मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।

1891 : पहला विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप आयोजित किया गया।

1922 : अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।

1930 : तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया।

1941 : नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे।

1949 : अमेरिका के रक्षा सचिव जेम्स फोरेस्टल ने अचानक इस्तीफा दिया

1959 : चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।

1962 : सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।

1965 : डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।

1972: तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।

1999 : विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता।

2005 : सुमात्रा द्वीप में भूकंप 8.7 तीव्रता के भूकंप ने पूरे इंडोनेशिया को हिला दिया था।

2006: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।

2007: अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की

2011: भारत में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

2013 : इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ।

2015: साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

ये भी पढ़ें ....

History of 27 March 2023 (27 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

ये भी पढ़ें ....

History of 24 March 2023 (24 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये