aaj ka itihas

History of 26 September 2023 (26 सितम्बर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas2

History of 26 September 2023

History of 26  September  : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1580: ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश पहुंचे।

1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ।

1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।

1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म हुआ।

1932: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म हुआ।

1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।

1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।

1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।

1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।

1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।

1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।

2007: वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मौत हो गई।

2010: स्कॉटलैंड के सहायता कर्मी लिंडा नॉरग्रोव और तीन अफगान सहयोगियों को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में तालिबान के सदस्यों ने अगवा कर लिया।

2013: सीरिया में रासायनिक हथियारों को खत्म करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच एक समझौता किया गया है।

यह भी पढ़ें:

History of 24 September 2023 (24 सितम्बर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

यह भी पढ़ें:

History of 23 September 2023 (23 सितम्बर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये