History of 25 October 2024
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

History of 25 October 2024 (25 अक्टूबर, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Jane-aaj-ka-itihas

History of 25 October 2024

History of 25 October: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1296 : संत ज्ञानेश्वर ने समाधि ली।

1415 : इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।

1760 : जार्ज तृतीय ग्रेट ब्रिटेन के राजा बने।

1812 : अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा किया।

1881 : स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म।

1900 : यूनाइटेड किंगडम ने ट्रांसवाल पर कब्जा किया।

1902 : सांता मारिया ग्वाटेमाला में आये जबरदस्त भूकंप से 6000 लोगों की मौत।

1917 : बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता प्राप्त की।

1920 : आयरलैंड के कॉर्क के मेयर टेरेंस मैकस्वीनी का 74 दिनों के भूख हड़ताल के बाद निधन।

1924 : ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।

1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में यू.एस.एस. टैंग पनडुब्बी अपने ही टारपीडो का शिकार हो गई।

1945 : चीन ने जापान से ताइपे पर अधिकार किया।

1947 : कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की।

1950 : चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा।

1951 : भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।

1964 : भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक ‘‘विजयंत’ विकसित किया।

1983 : अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया।

1990 : मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अपांग संगमा का निधन।

1995 : प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

2000 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस लौटा।

2001 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एक्सपी जारी किया।

2005 : ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007 : तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की।

2007 : एयरबस ए-380 की पहली यात्री उड़ान।

2008 : सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

2009 : बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत और 721 घायल।

2012 : क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत, आठ करोड़ डॉलर का नुकसान।

2013 : नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

 

यह भी पढ़ें:

History of 23 October 2024 (23 अक्टूबर, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 22 October 2024 (22 अक्टूबर, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 20 October 2024 (20 अक्टूबर, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये