aaj ka Itihas

History of 03 January (03 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

01-Aaj-Ka-Rashifal1

aaj ka Itihas

History of 03 January- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1621 - महान वैज्ञानिक गैलीलियो ने दूरबीन की खोज की।

1833 - ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर कब्जा किया।

1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने ‘शांति निकेतन’ में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया।

1901 - ‘शांति निकेतन’ में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।

1911 - अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।

1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।

1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।

1943 - टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों की जानकारी का प्रसारण किया गया।

1955 - जोस रेमन गुइज़ांडो पनामा के राष्ट्रपति बने।

1957 - पहली इलेक्ट्रिक वॉच की शुरुआत हुई।

1962 - अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।

1968 - देश के पहले मौसम विज्ञान राॅकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण।

1971 - भारत पाकिस्तान युद्ध शुरू और राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की।

1974 - बर्मा(अब म्यंमाार) ने अपना संविधान अपनाया।

1985 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पहली टेस्ट पारी में 110 रन बनाये।

2000 - कलकत्ता का नाम कोलकाता रखा गया।

2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों और अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।

2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।

2004 - मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग-737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।

2006 - गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।

2008 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।

2009 - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।

2013 - इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत और 60 घायल हो गये।

2015 - नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हमला, लगभग दो हजार लोगों की मौत।

2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र का उद्घाटन किया। भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2020 का विषय ‘ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ थी।

यह भी पढ़ें:

History of 02 January (02 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

https://www.arthparkash.com/history-of-02-january-02-

 

यह भी पढ़ें:

History of 01 January (01 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

https://www.arthparkash.com/history-of-01-january-01-