Historical significance of today's date '9th August'

आज की तारीख '9 अगस्त' का ऐतिहासिक महत्व

History1

Historical significance of today's date '9th August'

1173     दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।

1329     पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।

1483     वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।

1830      लुई फिलिप फ्रांस के राजा बने।

1831      अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

1910     अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।

1916     कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।

1925      क्रक्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।

1942      मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ 'करो या मरोÓ का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।

1942      स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।

1942     अहमद कवाम तीसरी बार ईरान के प्रधानमंत्री बने।

1945     अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।

1945     मंगोलिया ने जापान से युद्ध की घोषणा की।

1962      जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार हरमैन हीसे का निधन।

1974      राष्ट्रपति निक्सन के इस्तीफे पर उपराष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड अमेरिका के 38 वें राष्ट्रपति बने।

1989      तोशिकी कैफु जापान के प्रधानमंत्री बने।

1999      रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।