Historical significance of today's date '11th July'

आज की तारीख '11 जुलाई' का ऐतिहासिक महत्व

Historical significance of today's date '11th July'

Historical significance of today's date '11th July'

Historical importance of today's date – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1346 - लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।

1673 - नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर ​हुए।

1776 - प्रसिद्ध 'जेम्स कुक' ने अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की।

1781 - थॉमस हचिन्स ने अमेरिका के भूगोल को नामित किया।

1889 - सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

1919 - नीदरलैंड ने आठ घंटे का दिन और नि:शुल्क रविवार श्रमिकों के लिए कानून बनाया।

1921 - मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922 - अमेरिका के फिल्म उद्योग हॉलीवुड की स्थापना।

1923 - प्रसिद्ध हास्य अभिनेत्री टुन टुन का जन्म।

1957 - इस्लामी धार्मिक नेता और मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन।

1975 - चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमें सैनिकों की 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थीं।

1987 - संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

1995 - बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।

2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2003 - प्रसिद्ध लेखक भीष्म साहनी का निधन।

2006 - मुंबई में सिलसिलेवार धमाके हुए जिसमें 209 लोग मारे गये।

2008 - एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।

2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।

2010 - फुटबॉल विश्वकप के फाइल में स्पेन ने नीदरलैंड को हराकर खिताब जीता।