Historical importance of today's date 15th July

आज की तारीख 15 जुलाई का ऐतिहासिक महत्व

History

Historical importance of today's date 15th July

1840- शिक्षाविद, ग्रंथकार और सांख्यिकीविद अंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म।
1883- प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म।
1903- भारत रत्न सम्मानित सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.कामराज का जन्म।
1904- अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पहले बौद्ध मंदिर का निर्माण।
1909- आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म।
1909- महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और बम्बई विधानसभा के सदस्य गणपत राव देवजी तापसे का जन्म।
1910- एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1912- भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म।
1916- दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
1925- प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म।
1926- बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत।
1937- हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभास जोशी का जन्म।
1962- अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।
1967- मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन।
1984- पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
2000-सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
2002- अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सजा सुनाई।
2004- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन।
2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी 17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
2017- गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान- 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन।
2019- मिशन चंद्रयान -2 को लॉन्चिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत के कारण के इसरो ने प्रक्षेपण के ठीक एक घंटे पहले इसे रोक दिया।