Historical importance of today's date '10th July'

आज की तारीख '10 जुलाई' का ऐतिहासिक महत्व

Historical importance of today's date '10th July'

Historical importance of today's date '10th July'

Historical importance of today's date – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1246 - नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।

1624 - हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1848 - न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।

1907 - फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता एवं अखंडता को बरकरार रखने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1946 - इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

1965 - महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।

1966 - वायु सेना के लड़ाकू विमान 'मिग' का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।

1972 - मुम्बई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।

1983 - ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।

1986 - भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।

1999 - जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।

2002 - पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया।

2003 - नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

2005 - भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।

2008 - केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की।

2008 - 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को 'बेस्ट आफ़ बुकर' पुरस्कार प्रदान किया गया।

2013 - चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।

2015 - बंगलादेश के मैमनसिंह जिला में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।

2017 - अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें सात श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।