Hindi Diwas 2023; Know History, Significance, And Why It Is Celebrated

भारत से लेकर विदेशों तक बोली जाती है हिंदी भाषा, आइए जानते है Hindi Diwas क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहास?

Hindi Diwas 2023; Know History Significance And Why It Is Celebrated

Hindi Diwas 2023; Know History, Significance, And Why It Is Celebrated

Hindi Diwas 2023: भारत की आन, बान और शान हिंदी की अपनी अलग ही खासियत है। शब्दों और मात्राओं के जोड़ से बनी यह भाषा देश को जोड़कर रखने में अपनी एक अलग भूमिका निभाती है। आपको बतादें कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। काम लोगों को ही पता होगा की दुनिया में मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषा के बाद हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। ऐसे में हिंदी के महत्व को लोगों तक पहुंचाने और इसे बढ़ावा देने के मकसद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

 

तस्वीरें यादें बटोरती है ये सच है! चलिए जानते है World Photography Day पर इसकी शुरुआत कैसे हुई थी ? 

हिंदी का नाम "हिंदी" क्यों पड़ा?
आप सभी हिंदी दिवस के इतिहास के बारे में तो जान चुके हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं आखिर हिंदी भाषा का नाम हिंदी कैसे पड़ा। अगर नहीं, तो चलिए आपको इसके बारे में भी बताते हैं। शायद भी आप जानते होंगे कि असल में हिंदी नाम खुद किसी दूसरी भाषा से लिया गया है। फारसी शब्द ‘हिंद’ से लिए गए हिंदी नाम का मतलबसिंधु नदी की भूमि होता है। 11वीं शताब्दी की शुरुआत में फारसी बोलने वाले लोगों ने सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को ‘हिंदी’ का नाम दिया था। 

Hindi Diwas 2023: Know History, Significance, And Why It Is Celebrated

क्यों 14 सितंबर को ही मनाते हैं हिंदी दिवस?
14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की एक नहीं,बल्कि दो वजह है। दरअसल, यह वही दिन है, जब साल 1949 में लंबी चर्चा के बाद देवनागरी लिपि में हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। इसके लिए 14 तारीख का चुनाव खुद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। वहीं, इस दिन को मनाने के पीछे एक और खास वजह है, तो एक मशहूर हिंदी कवि से जुड़ी हुई है।

Hindi Diwas Quotes & Wishes in Hindi: इन शानदार संदेशों से अपनों को दीजिए  हिंदी दिवस की बधाई | hindi diwas 2023 quotes wishes status message  greetings images | HerZindagi

कितने देशों में बोली जाती है हिंदी?
भारत के लोग आज विश्व के कोने-कोने में जाकर बसे हुए हैं और ठीक इसी तरह सात समुंदर पार हिंदी भाषा भी बोली जाती है। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका,मालदीव, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, यमन, युगांडा, कनाडा और फिजी जैसे देश के लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

Hindi Diwas 2023: कब और क्यों मनाया जाता है भारत में हिंदी दिवस? जानिए  इतिहास और महत्व - Opoyi Hindi

हिंदी दिवस 2023: महत्व
हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और दुनिया भर में लाखों लोग इसे बोलते हैं। हिंदी दिवस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देता है जो भारत में भाषाई समुदायों को एक साथ लाता है। यह हिंदी की संस्कृति और विरासत और हमारी संस्कृति में भाषा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए हर साल मनाया जाता है। यह दिन देश के भीतर मौजूद भाषाई विविधता की याद दिलाने का भी काम करता है।