Hindi Diwas 2022: फारसी से निकला है 'हिंदी' नाम, जानिए इस भाषा से जुड़ीं कुछ रोचक जानकारियां

फारसी से निकला है 'हिंदी' नाम, जानिए इस भाषा से जुड़ीं कुछ रोचक जानकारियां

Hindi Diwas 2022

Hindi Diwas 2022

नई दिल्ली। आज देशभर में हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। हिन्दी भाषा के महत्व के बारे में जागरुक करने और इसे बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 सितंबर को यह खास दिन मनाया जाता है। इस दिन के लिए 14 सितंबर का ही दिन चुनने के पीछे इतिहास है।

क्या है हिन्दी दिवस की इतिहास

दरअसल, साल 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिंदी को एक आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। तारीख को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने चुना था। हिंदी भारतीय गणराज्य की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।

इसके अलावा 10 जनवरी को हर साल विश्व हिन्दी दिवस भी मनाया जाता है। 1975 में नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इसे मनाया जाता है, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां रह रहे सभी लोग अलग-अलग भाषाएं, अलग-अलग रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। देश के 77 फीसदी लोग ऐसे हैं जो हिंदी बोलते, समझते और लिखते हैं।

यह पढ़ें -  हिंदी-दिवस जनता कैसे मनाए?

हिन्दी में इस्तेमाल होते हैं ये अंग्रेज़ी शब्द

आप भी आमतौर पर हिन्दी ही बोलते होंगे, लेकिन आम बोलचाल की भाषा हम सारे शब्द हिन्दी के इस्तेमाल नहीं करते। इसमें काफी शब्द उर्दू और अंग्रेज़ी के हाते हैं। तो आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे अंग्रेज़ी के ऐसे शब्दों के बारें में जिनकी हिन्दी आप शायद ही जानते हों।

ट्रेन को हिंदी में क्या कहते हैं?

लौह पथ 

मोबाइल को हिंदी में क्या कहा जाता है?

चल दूरभाष

टीवी को हिंदी में क्या कहा जाता है?

दूरदर्शन

बैंक को हिंदी में क्या कहा जाता है?

अधिकोष 

हेलमेट को हिंदी में क्या कहा जाता है?

शिरस्त्राण

वॉशिंग मशीन को हिंदी में क्या कहा जाता है?

प्रक्षालित्र या धुलाई की मशीन

सिगरेट को हिंदी में क्या कहते हैं?

धूम्रपान दंडिका

पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते हैं?

संकेत-शब्द

कैलकुलेटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

परिकल या गणना यन्त्र

रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं?

लौह पथ गामिनी विश्राम स्थल