हिमाचल में फिर बरपा मानसून का कहर: लाहुल-स्पीति में बादल फटा, पुल बहा, 135 सड़कें बंद

1000271388

Monsoon havoc strikes Himachal again

शिमला। Monsoon havoc strikes Himachal again, शनिवार देर रात लाहुल-स्पीति की मयाड़ घाटी में बादल फटने से एक बार फिर तबाही का मंजर देखने को मिला। धोन्धल नाले में अचानक आई बाढ़ से अस्थायी पुल बह गया। अब तक आठ से दस बार पुल यहां बह चुके हैं। जिससे हर मानसून में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम करते हुए सड़क को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया है, लेकिन पुल नहीं होने के कारण वाहन अभी भी तेज बहाव वाले पानी के बीच से जोखिम उठाकर गुजर रहे हैं। लोगों की आवाजाही के लिए एहतियात के तौर पर झूला (रोप ट्राली) भी स्थापित किया गया है।

प्रदेश में अब तक बादल फटने की नौ घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश में लाहुल स्पीति में 13 और चंबा में एक व्यक्ति की भूस्खलन के कारण मौत हो चुकी है। जबकि अचानक बाढ़ के कारण कांगड़ा में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में भूस्खलन के कारण 135 सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें कुल्लू में 54, मंडी में 43, शिमला में 15, चंबा में आठ, लाहुल स्पीति और कांगड़ा में 5-5, सिरमौर में चार और ऊना में एक सड़क बंद है। जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान सुंदरनगर में 66, कुल्लू के कसाेल में 40, शिमला के जुब्बड़हट़्टी में 49, बिलासपुर के बरठीं में 23 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक जुलाई में 224 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई हे जो सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक रही है।

लाहुल स्पीति में अब तक 68 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 38 प्रतिशत कम है। प्रदेश मं कास्ड़ा में सबसे अधिक 410 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 14 प्रतिशत कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश के चार जिलों मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 व 30 जुलाई को प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.6 डिग्री दर्ज की गई है।