Himachal Bus Accident: हिमाचल में यात्रियों से भरी बस पलटी; चालक के कंट्रोल खोने के बाद हादसे का शिकार, मौके पर अफरा-तफरी

हिमाचल में यात्रियों से भरी बस पलटी; चालक के कंट्रोल खोने के बाद हादसे का शिकार, मौके पर मची अफरा-तफरी, लोग मदद को पहुंचे

Himachal Passengers Bus Overturns in Nurpur Accident News Today

Himachal Passengers Bus Overturns in Nurpur Accident News Today

Himachal Bus Accident: हिमाचल में रविवार सुबह खराब मौसम के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां नूरपुर में यात्रियों से भरी एक निजी बस पलट गई। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ यात्रियों की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बस से यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

चालक के कंट्रोल खोने के बाद हादसे का शिकार

बताया जा रहा है की यह बस चंबा से ऊना जा रही थी। चंबा से बस सुबह साढ़े छह बजे ऊना के लिए रवाना हुई थी औऱ इस दौरान 11 बजे के करीब नूरपुर के नियाजपुर में हादसे का शिकार हो गई। यहां अचानक चालक ने बस पर से कंट्रोल खो दिया। जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस के अंदर फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनी जा रही थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें 15 के करीब यात्री घायल हुए हैं और पांच से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर है।

चालक की तबीयत बिगड़ने की खबर

बताया जा रहा है कि बस चालक की अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद वह बस पर कंट्रोल नहीं रख पाया और यह हादसा हो गया। हालांकि दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि ड्राइवर बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इसी बीच एक मोड़ पर टायर फटने की तरह धमाका हुआ और फिर इसके बाद ही बस पलट गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा की हादसे का सही कारण क्या रहा।