हिमाचल सरकार का प्रशासनिक फेरबदल: नियुक्तियों की बौछार और वेतन पर चली कैंची
Himachal Government's Administrative Reshuffle
शिमला। Himachal Government's Administrative Reshuffle, हिमाचल सरकार ने सलाहकार, ओएसडी सहित निगम-बोर्डों में नियुक्तियां की है। सलाहकार व ओएसडी पदों पर कुल 14 नियुक्तियां और निगम-बोर्डों में 29 अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की नियुक्तियां हुई हैं।
प्रदेश सरकार के आदेशों के तहत जिन लोगों के वेतन से कटौती होगी, उनमें मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, रितेश कपरेट, दिल्ली में नियुक्त वांष्टु, चंडीगढ़ में नियुक्त मीडिया कॉर्डिनेटर यशपाल शर्मा सहित कई दूसरे लोग भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकारों में शामिल प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, सलाहकार आधारभूत अनिल कपिल भी हैं।
सरकार की ओर से आठ बोर्ड-निगम व आयोग में अध्यक्ष नियुक्ति हैं और शेष 21 लोगों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान सरकार ने अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को मासिक 80 हजार रुपये वेतन निर्धारण किया है, जबकि पिछली सरकार में 30 हजार रुपये वेतन दिया जाता था। राज्य सन्निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर को 1.30 लाख मासिक वेतन प्रदान किया है।
आठ बोर्ड-निगम व आयोग में अध्यक्ष नियुक्तियां
| नाम | बोर्ड / आयोग / निगम | पद |
| राजेश शर्मा | राज्य शिक्षा बोर्ड | अध्यक्ष |
| कुलदीप कुमार | राज्य अनुसूचित जाति आयोग | अध्यक्ष |
| मनोज कुमार | राज्य ऊन फेडरेशन | अध्यक्ष |
| विद्या नेगी | राज्य महिला आयोग | अध्यक्ष |
| अनुराग शर्मा | राज्य औद्योगिक विकास निगम | अध्यक्ष |
| महेश्वर सिंह | हिमफेड | अध्यक्ष |
| संजय सिंह चौहान | राज्य कृषि ग्रामीण विकास बैंक | अध्यक्ष |
| डा. एसपी कत्याल | राज्य खाद्य आयोग | अध्यक्ष |