हिमाचल बिजली बोर्ड: 5 दिन ऑनलाइन सेवाएं बंद, बिलिंग सिस्टम होगा अपग्रेड

हिमाचल बिजली बोर्ड: 5 दिन ऑनलाइन सेवाएं बंद, बिलिंग सिस्टम होगा अपग्रेड

Himachal Electricity Board

Himachal Electricity Board: Online services closed

Himachal Electricity Board: हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधाएं और अधिक प्रभावी देने के दृष्टिगत वेबसाइट व बिलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। इस कारण पांच दिन शुक्रवार से लेकर 3 मार्च तक ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिलेंगी। इस दौरान  अपग्रेड कुछ ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

ऑनलाइन देख सकेंगे बिल

बिजली बोर्ड के सभी कार्यों को जहां ऑनलाइन किया जा रहा है, वहीं अधिकतर उपभोक्ता सेवाओं को भी ऑनलाइन किया गया है, इसमें विद्युत उपभोक्ता अपना ऑनलाइन बिल देख सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा से विद्युत उपभोक्ता 24 घंटे अपनी विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतें आनलाइन ही दर्ज करवा सकते हैं। 

बिल जनरेशन एवं भुगतान प्रणाली होगी बेहतर

बोर्ड के प्रवक्ता अनुराग पराशर ने कहा है कि इसी दिशा में विद्युत उपभोक्ताओं को आनलाइन सुविधाएं और अधिक प्रभावी देने के दृष्टिगत बिलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। इस अपग्रेड प्रणाली में बिल जनरेशन एवं भुगतान प्रणालियों को बेहतर बनाने के साथ-साथ कंप्यूटरीकृत प्रणाली के आईटी अधोसरंचना को और अधिक प्रभावी बनाना शामिल है।

ये ऑनलाइन कार्य नहीं हो पाएंगे

इस कार्य को पूरा करने के लिए कुछ आन लाइन सेवाएं पांच दिनों की इस अवधि के दौरान अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रह पाएंगी, इसमें नए बिजली के कनेक्शन के आवेदन, बिजली बिल बनना, आन-लाईन और कैश कांउटर पर बिल भुगतान, शिकायत दर्ज करना, कनेक्शन काटने/जोड़ने और लोड परिवर्तन से संबन्धित अनुरोध, मोबाईल एप्लिकेशन आदि सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 

27 फरवरी से पहले कर लें भुगतान

बोर्ड लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि लेट पेमेंट सरचार्ज से बचने के लिए 27 फरवरी से पहले विद्युत बिल का भुगतान अवश्य कर दें। बिलिंग सिस्टम अपग्रेड करने के दौरान किसी भी सहायता या बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायत के लिए हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड का टोल फ्री नंबर संपर्क 1800-180-8060 या 1912 पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। अपग्रेड की गतिविधियां पूर्ण होने के बाद बिल जनरेशन एवं भुगतान प्रणालियों का संचालन बेहतर निष्पादन और दक्षता के बाद 4 मार्च से फिर शुरू हो जाएगा।