हिमाचल भाजपा का कड़ा एक्शन: अनुशासनहीनता पर महासू जिला कार्यालय सचिव सतविन्द्र सिंह निलंबित, राजीव बिंदल ने पद से हटाया

हिमाचल भाजपा का कड़ा एक्शन: अनुशासनहीनता पर महासू जिला कार्यालय सचिव सतविन्द्र सिंह निलंबित, राजीव बिंदल ने पद से हटाया

1000221144

Himachal BJP takes strict action: Mahasu district office secretary

शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक जिला महासू के कार्यालय सचिव सतविन्द्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। प्रदेश कार्यालय की ओर से इस संबंध में कार्रवाई की गई है। 

ठियोग नगर परिषद चुनाव के दौरान सतविन्द्र सिंह के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों पर गठित अनुशासन समिति ने गहन विचार-विमर्श किया और मामले को अनुशासनहीनता का गंभीर विषय माना। 

दायित्व से मुक्त कर पार्टी से बाहर किया

अनुशासन समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की। अनुशासन समिति की अनुशंसा के आधार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सतविन्द्र सिंह को महासू जिला कार्यालय सचिव के दायित्व से मुक्त कर दिया है और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

पार्टी ने दिया कड़ा संदेश

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया है।