हिमाचल और दिल्ली पुलिस का टकराव, शिमला पुलिस की कार्रवाई को कानूनी बताया गया

हिमाचल और दिल्ली पुलिस का टकराव, शिमला पुलिस की कार्रवाई को कानूनी बताया गया

Himachal and Delhi police clash

Himachal and Delhi police clash, Shimla police action

Himachal and Delhi police clash, हिमाचल प्रदेश की पुलिस और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गए थे. हिमाचल की पुलिस ने एआई समिट प्रोटेस्ट केस में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीम को रोक लिया था. हिमाचल पुलिस और दिल्ली पुलिस का यह टकराव कोर्ट में जाकर खत्म हो सका. इस पूरे विवाद को लेकर अब हिमाचल प्रदेश पुलिस का बयान आया है.

हिमाचल पुलिस ने शिमला पुलिस की कार्रवाई को कानूनी रूप से जायज बताया है. हिमाचल पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिमला पुलिस ने कथित अपहरण के मामले में शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की थी. हिमाचल पुलिस ने कहा है कि शिमला पुलिस को चांशुल रिजॉर्ट, चिरगांव में ठहरे तीन लोगों को प्रदेश से बाहर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ियों में आए कुछ लोग ले गए थे.

हिमाचल पुलिस ने कहा है कि डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत कथित अपहरण की इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए शिमला पुलिस ने शोगी, आईएसबीटी शिमला और धर्मपुर में इंटरसेप्ट किया. जांच के दौरान पता चला कि तीन लोगों को रिजॉर्ट से ले जाने वाली टीम दिल्ली और हरियाणा पुलिस की थी.