Himachal AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी ने हिमाचल चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

AAP Candidates In Himachal: आम आदमी पार्टी ने इन उम्मीदवारों पर लगाया दांव, 54 नामों की दूसरी लिस्ट की जारी

Himachal AAP Candidates List

Himachal AAP Candidates List

Himachal AAP Candidates List : हिमाचल में विधानसभा चुनाव-2022 (Himachal Assembly Election 2022) का बिगुल बज चुका है| जहां ऐसे में अब राजनीतिक पार्टियां फटाफट अपने उम्मीदवारों की घोषणा और आगे की तैयारी करने में लग गईं हैं| हिमाचल में पहला विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अब इस चुनाव के लिए अपने 54 उम्मीदवारों (AAP Candidates In Himachal) की दूसरी लिस्ट जारी की है| नीचे दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं कि पार्टी ने किन लोगों पर अपना भरोसा जताया है|

यह पढ़ें - जिनकी काटी गई टिकट, हिमाचल के CM उनसे कर रहे ऐसी अपील, जयराम ठाकुर पर पढ़िए यह खबर

Himachal AAP Candidates List
Himachal AAP Candidates List
Himachal AAP Candidates List
Himachal AAP Candidates List
Himachal AAP Candidates List
Himachal AAP Candidates List

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को

हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाई जाएगी| जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी| चुनाव के लिए मैदान में उतर रहे उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं| वहीं, 27 अक्टूबर को नामांकनों की छटनी होगी| कोई भी उम्मीदवार अगर नामांकन वापिस लेना चाहे तो उसके लिए आखिरी 29 अक्टूबर तय की गई है|

कुछ पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे जहां केवल महिला कर्मियों की ड्यूटी होगी

हिमाचल चुनाव के दौरान कुछ पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे जहां 100% महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी| यह माध्यम महिलाओं के शशक्तिकरण को दर्शाएगा|

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें

नजर अगर हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल सीटों पर डालें तो यहां 68 विधानसभा सीटें है। जिनमें से 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और 3 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछला विधानसभा चुनाव 9 नवंबर 2017 को सम्पन्न हुआ था|