हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ DGP को किया तलब; आज इतने बजे पेश होने का आदेश, जानें आखिर क्या है पूरा मामला? यहां पढ़िए
High Court Summoned Chandigarh DGP Sagar Preet Hooda Breaking News
HC Summoned Chandigarh DGP: खबर आ रही है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा को तलब किया है। आज मंगलवार दोपहर 2 बजे DGP को कोर्ट में पेश रहने का आदेश दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, DGP को तलब किए जाने और उनकी पेशी का यह मामला ट्रैफिक जाम से जुड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह HC और सचिवालय चौक पर भारी जाम लग गया था। इस जाम में काफी देर तक कई जजों की गाड़ियां फंसी रहीं। इस पूरे मामले में जस्टिस मोदगिल की कोर्ट ने लिया संज्ञान लिया और चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा को तलब कर लिया गया। अब उनसे इस संबंध में कोर्ट जवाब मांगेगा। इस खबर से जुड़ी आगे की जानकारी मिलने पर यह खबर अपडेट की जाएगी....