Heavy rain, hailstorm alert due to weHeavy rain, hailstorm alert due to western disturbance in Haryana: Heavy rain, hailstorm alert due to western disturbance in Haryana: stern disturbance in Haryana:

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट: इन जिलों में अलर्ट जारी

Heavy rain, hailstorm alert due to western disturbance in Haryana:

Heavy rain, hailstorm alert due to western disturbance in Haryana:  हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में मूसलाधार बारिश की संभावना है। सोमवार सुबह से ही फतेहाबाद, चरखीदादरी, सिरसा, रोहतक, हिसार और अंबाला में बारिश हो रही है।

दोपहर बाद पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर के बहादुरगढ़, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में भी वर्षा शुरू हो गई। कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग ने अपने दोपहर के अपडेट में तीन जिलों में ओलावृष्टि और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। अंबाला और नूंह में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई।रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में भी कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे हिसार के अस्पताल में पानी भर गया और सोमवार सुबह तक नहीं निकल सका। कुछ इलाकों में खेतों में खड़ी धान की फसल भी बिछ गई।

बहादुरगढ़ में बारिश और तेज हवा के कारण एक मकान पर पेड़ गिर गया, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।दिन भर के घटनाक्रम में सिरसा में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने बारिश में भीगते हुए पथ संचलन किया। वहीं, फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी छतरी लगाकर यातायात व्यवस्था संभालते दिखे।

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में नमी वाली हवाएं आ रही हैं।इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से राज्य में 7 अक्टूबर तक ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।