BREAKING
भारत के इंटेलिजेंस चीफ का कार्यकाल बढ़ाया गया; केंद्र सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन दिया, ये लगातार दूसरी बार, देखें अधिसूचना अब सिविल जज बनने के लिए 3 साल की कानूनी प्रैक्टिस जरूरी; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लॉ ग्रेजुएट्स सीधी भर्ती नहीं पा सकेंगे अक्षय कुमार ने परेश रावल पर 25 करोड़ हर्जाने का केस ठोका; Hera Pheri 3 को लेकर बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला? भारत की रेंज में है पूरा पाकिस्तान; किसी भी जगह को निशाना बनाया जा सकता, पाक भले ही सेना मुख्यालय कहीं भी ले जाए, सेना का बयान पाकिस्तानी सेना के 64 सैनिक-अधिकारी मारे गए; जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ढेर, 90 से ज्यादा घायल भी हुए

दिल दहलाने वाली हत्या, देखें आरोपी ने बच्चों के सामने महिला को कैसे उतारा मौत के घाट

Dehli200

नई दिल्ली। Heartbreaking murder: साउथ-वेस्ट दिल्ली के सागरपुर थाना इलाके में गुरुवार को एक महिला की उसके बच्चों के सामने हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि पहले आरोपी ने महिला का पीछा किया, फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भागने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर सागरपुर थाने में एक पीसीआर कॉल आई। व्यक्ति ने सूचना दी कि एक महिला को चाकू मारा गया है। हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने आगे कहा कि वारदात वाली जगह सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। फुटेज से पता चला है कि महिला अपने बच्चों के साथ घर जा रही थी। इस दौरान एक आदमी उसका पीछा कर रहा था। दोपहर करीब 2:10 बजे आरोपी ने महिला को उसके बच्चों के सामने चाकू मार दिया। महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बच नहीं पाई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृतक महिला की पहचान आरती (30) के रूप में हुई है। वह वेस्ट सागरपुर इलाके में रहती थी। महिला और आरोपी दोनों पड़ोसी थे। इसके बाद महिला ने घर बदल दिया था। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।