हसला प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा मंत्री से मुलाकात, PGT से प्रिंसिपल पदोन्नति और ट्रांसफर पॉलिसी पर हुई चर्चा
Hasla delegation meets Education Minister
हरियाणा: Hasla delegation meets Education Minister, आज हसला प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान सतपाल सिंधु के नेतृत्व में माननीय शिक्षा मंत्री एवं निदेशक महोदय से निम्नलिखित मुद्दों को लेकर मिला
शिक्षा मंत्री महोदय को PGT से Principal पदोन्नति सूची (ROH एवं मेवात) की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई तथा लंबित पदोन्नति सूचियों को शीघ्र जारी करवाने का आग्रह किया गया।
निदेशक महोदय ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार नई Teacher Transfer Policy पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है तथा इसे शीघ्रातिशीघ्र कैबिनेट अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।
CCL फाइलों को DC के माध्यम से भेजने संबंधी पत्र को 15 जून के बाद वापस लेते हुए पूर्व व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी तथा DEO को CCL फाइलें सीधे निदेशालय भेजने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
दिव्यांग कोटे (4%) के अंतर्गत PGT से Principal पदोन्नति के मामलों को 30 जून तक मांगने के निर्देश दिए।
वर्ष 2016 से अब तक की वरिष्ठता सूची (Seniority List) को Update करने हेतु तत्काल प्रभाव से कमेटी गठित करने तथा 30 जून तक वरिष्ठता सूची (ROH एवं मेवात) का प्रारूप (Draft) तैयार करने के निर्देश दिए।
प्रतिनिधिमंडल में राज्य महासचिव डॉ. तरसेम कौशिक, राज्य प्रधान हरियाणा राज्य दिव्यांग कर्मचारी संघ शमशेर बामल, जिला प्रधान हिसार सुखबीर बेरवाल, विजेंदर श्योराण, सुखविंदर पानू, अनिल शर्मा (कुरुक्षेत्र) तथा अनिल अहलावत (झज्जर) मौजूद रहे।