सिरसा में पुलिस और राजस्थान टीम ने 88.97 किलो अफीम और 4.5 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

Police and a Rajasthan team seized

Police and a Rajasthan team seized

सिरसा। Police and a Rajasthan team seized, सिरसा पुलिस और राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स सल की संयुक्त टीम ने बुधवार को भावदीन टोल पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की। अफीम ट्रक के नीचे बाडी में लोहे के बाक्स बनाकर उसमें रखी गई थी और बाहर से वेल्डिंग किया हुआ था।

पुलिस को अफीम निकालने के लिए कटर से बाक्स काटने पड़े। पुलिस ने किशना राम पुत्र छोगा राम निवासी बिश्नोइयां की ढाणी भाणिया, तहसील राणावास, थाना शिवपुरा, जिला पाली राज्य राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

यह ट्रक जम्मू कश्मीर के गगनदीप का था और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से लेकर आया था और इसे राजस्थान के जोधपुर में सप्लाई किया जाना था। मालिक ने ड्राइवर को एक चक्कर का 60 हजार रुपये अदा करता था।

डीएसपी राज सिंह ने क्या बताया?

डीएसपी राज सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सिरसा जिले के इतिहास में अफीम तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। हरियाणा में भी अभी तक अफीम की इतनी बड़ी खेप बरामद नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि डिंग थाना पुलिस और राजस्थान पुलिस की टीम एनएच-9 स्थित टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक को तेज गति से भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर लिया।

गहन जांच के दौरान ट्रक के नीचे लोहे की एंगल से विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बाक्स मिले। इन बाक्सों में 95 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा आरोपित चालक किशना के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई है। डीएसपी ने बताया कि थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।