विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में किया पौधरोपण, 'एक पेड़ मां के नाम' की अपील

Chief Minister Nayab Singh Saini planted a sapling

Chief Minister Nayab Singh Saini planted a sapling

लाडवा: Chief Minister Nayab Singh Saini planted a sapling, (विकाश) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लाडवा पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पौधरोपण कर नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून 2024 को ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की थी।

मुख्यमंत्री ने पौधा लगाकर स्वयं सिंचाई भी की और नागरिकों से आह्वान किया कि वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा, "जब हम एक पौधा लगाते हैं तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की नींव सुदृढ़ करते हैं। वृक्ष ही हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, शीतल छाँव और जैव-विविधता देते हैं।"

नायब सिंह सैनी ने सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथीन के उपयोग पर रोक लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण सतत प्रक्रिया है, केवल एक दिन का आयोजन नहीं। उन्होंने लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को मौके पर समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अनुभव मेहता, मार्केट कमेटी अध्यक्ष डॉ. गणेश दत्त, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा व नरेंद्र दबखेड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।