कुलदीप बिश्नोई  हिसार लोकसभा सीट से हो सकते हैं कांग्रेस उम्मीदवार ?

Kuldeep Bishnoi can be Congress candidate from Hisar Lok Sabha seat?

Kuldeep Bishnoi can be Congress candidate from Hisar Lok Sabha seat?

Kuldeep Bishnoi can be Congress candidate from Hisar Lok Sabha seat?- चंडीगढ़I हरियाणा की राजनीति में सब पार्टियों का टिकट आवंटन होने से पहले बड़ा खेल हो सकता है। ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र दोबारा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्हें हिसार से लोकसभा सीट का कांग्रेस प्रत्याशी बना सकती है। ऐसे में हाल ही में भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह को झटका लग सकता है और उनके बेटे बृजेंद्र सिंह की दावेदारी पर भी ग्रहण लग सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ जगहों पर तो कांग्रेस के टिकट फाइनल हो चुके हैं लेकिन अभी कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित होना बाकि है। इसमें हिसार की भी एक सीट है जहां से हाल ही में वहां के वर्तमान सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गये थे। उनके पिता वीरेंद्र सिंह भी अपनी पत्नी सहित कुछ दिन पहले कांग्रेस में वापिस लौट गये। दस साल तक वह भाजपा के साथ रहे। कांग्रेस में वापसी को वह अपनी घर वापसी बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस की टिकटों के फाइनल होने में कुलदीप बिश्नोई बड़ी रुक ावट बने हुए हैं। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि दोबारा कांग्रेस में शामिल होकर कुलदीप बिश्नोई हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। हाईकमान इसी वजह से अभी हिसार लोकसभा सीट से प्रत्याशी तय नहीं कर पाया है। अगर ऐसा होता है तो एक मर्तबा फिर हरियाणा की राजनीति में भूचाल आ सकता है और चौधरी वीरेंद्र सिंह जो अपने बेटे बृजेंद्र सिंह के हिसार से टिकट के लिये अभी तक आश्वस्त थे, उन्हें झटका लग सकता है। यहां बता दें कि हिसार की सीट हरियाणा की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट से चौटाला परिवार की बहू नैना चौटाला जजपा से चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा ने रणजीत चौटाला जो रिश्ते में इनके चाचा ससुर हैं को प्रत्याशी बनाया है। इनेलो ने यहां से प्रताप चौटाला के बेटे रवि चौटाला की पत्नी सुनैना चौटाला को मैदान मेें उतारा है। कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होना बाकि है।  

उधर करनाल से भी अभी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी फाइनल नहीं कर पा रही है। करनाल की सीट पर ब्राह्मणों और रोड़ जाति का बड़ा वोट है जो किसी भी प्रत्याशी का गणित बिगाड़ सकता है। भिवानी से किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की जगह भी किरण चौधरी को टिकट देने की बात चल रही है। श्रुति चौधरी को किरण चौधरी की बनिस्बत कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा है हालांकि यहां से वह पहले जीत दर्ज कर चुकी हैं।