Haryana Schools Timing- हरियाणा में स्कूलों का समय बदला; दुर्गा अष्टमी के दिन इस टाइम खुलेंगे और बंद होंगे स्कूल

हरियाणा में स्कूलों का समय बदला; दुर्गा अष्टमी के दिन इस टाइम खुलेंगे और बंद होंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना

Haryana Schools Timing On Durga Ashtami Latest News Update

Haryana Schools Timing On Durga Ashtami Latest News Update

Haryana Schools Timing: हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। दरअसल, दुर्गा अष्टमी के चलते स्कूलों का समय बदला गया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि, 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी के दिन प्रदेश के स्कूलों के समय में बदलाव रहेगा। इस दिन स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे। अध्यापकों और स्टूडेंट्स के लिए समय एक समान होगा।

Haryana Schools Timing On Durga Ashtami Latest News Update

 

फरवरी में बदला गया स्कूलों का समय

इससे पहले हरियाणा में स्कूलों में गर्मी का समय 15 फरवरी से लागू कर दिया गया था। हरियाणा के सिंगल शिफ्ट स्कूलों का समय समान्यता सुबह 8 बजे से दोपहर 02:30 तक का है। जबकि डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 तक का है। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:45 से सांय 06:15 तक है।