Haryana Schools Timing Change Latest News: हरियाणा में स्कूलों का समय बदला; नई टाइमिंग अब यह रहेगी

हरियाणा में स्कूलों का समय बदला; नई टाइमिंग अब यह रहेगी, देखें शिक्षा विभाग की अधिसूचना

Haryana Schools Timing Change Latest News

Haryana Schools Timing Change Latest News

Haryana Schools Timing Change Latest News: हरियाणा के स्कूलों (Schools in Haryana) का समय बदल गया है। सर्दी जाने और गर्मी आने के साथ नई टाइमिंग जारी की गई है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, 23 फरवरी 2023 से हरियाणा के सिंगल शिफ्ट स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 02:30 तक का होगा। पहला यह समय सुबह 09:30 से दोपहर 03:30 तक था। यानि सुबह 09:30 बजे स्कूल खुलते थे और 03:30 बजे छुट्टी होती थी।

वहीं बात अगर डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की करें तो इन स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 तक का रहेगा। पहले यह समय सुबह 07:55 से दोपहर 12:30 तक का था। इसके अलावा  डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:45 से सांय 06:15 तक रहेगा। पहले यह समय दोपहर 12:40 से सांय 05:15 तक का था।

बतादें कि,  अध्यापकों और स्टूडेंट्स के लिए समय एक समान होगा। अध्यापकों को भी इसी समय के अनुसार उपस्थित रहना होगा। माना जा रहा था कि, स्कूलों का समय एक मार्च से बदला जाएगा लेकिन मार्चे से पहले फरवरी में समय में बदलाव कर दिया गया।

Haryana Schools Timing Change Latest News
Haryana Schools Timing Change Latest News

 

यह देखें- बेशर्म इश्क कहां देखा दुनिया वालों ने... सड़क पर दौड़ रही बाइक और कपल कर रहा जानलेवा रोमांस, युवक की गोद में बैठी है लड़की