Haryana Minister Rajesh Nagar inspects Jhajjar

झज्जर और आसौदा मंडी का राज्यमंत्री राजेश नागर ने किया निरीक्षण, किसानों को MSP पर समय पर खरीद का भरोसा

pp

Haryana Minister Rajesh Nagar inspects Jhajjar

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री Rajesh Nagar ने गुरुवार को Jhajjar जिले की झज्जर व आसौदा अनाज मंडी और खरीद केंद्र का दौरा कर रबी फसलों की खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडियों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आसौदा खरीद केंद्र पर एसडीएम अभिनव सिवाच, भाजपा नेता दिनेश सेवामूर्ति और किसानों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं झज्जर मंडी पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि और जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने मंडियों में किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि देश में Narendra Modi और प्रदेश में Nayab Singh Saini के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसानों की फसल का एक-एक दाना समय पर और उचित मूल्य पर खरीदा जाए। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मंडियों में लगातार मौजूद रहकर खरीद प्रक्रिया की निगरानी करें और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।

एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश

राज्यमंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस वर्ष सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ सीधे उनके बैंक खातों में किया जाए।

मंडियों में सुविधाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने मंडियों में साफ-सफाई, शेड, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, मापतोल व्यवस्था, बायोमैट्रिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, गेट पास, बारदाना उपलब्धता और फसल उठान जैसी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सभी आवश्यक सुविधाएं बेहतर स्तर पर उपलब्ध करवाई जाएं।

कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि रबी फसलों की खरीद की निगरानी के लिए मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से जिले की सभी मंडियों में चल रही खरीद प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी झज्जर के चेयरमैन सतबीर सिंह, वाइस चेयरमैन जसबीर सिंह, सीए नितिन बंसल, जिला पार्षद रवि बराही, किसान अतर सिंह, सुरेंद्र प्रधान सहित प्रशासन के कई अधिकारी, आढ़ती और किसान मौजूद रहे।