हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा में बोले दीपेंद्र हुड्डा, 'अपराध और बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन'
BREAKING
रानीखेत में सनसनीखेज हत्याकांड: मेरठ के छात्र की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल हल्द्वानी में रैपिडो बाइक चालकों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, ग्राहक बनकर पकड़ीं 18 निजी बाइक, सभी वाहन सीज Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं गुरुग्राम एनकाउंटर: प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में चार शूटर ढेर, एक घायल यूपी में गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब केवल प्रमाणित उर्वरक और कीटनाशक ही देंगी चीनी मिलें, नियम तोड़ने पर बैंक गारंटी होगी जब्त

हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा में बोले दीपेंद्र हुड्डा, 'अपराध और बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन'

Haryana Maange Hisaab Padyatra

Haryana Maange Hisaab Padyatra

जुलाना (जींद)। Haryana Maange Hisaab Padyatra: कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश अपराध व बेरोजगारी में नंबर एक पर आ गया है। पदयात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पदयात्रा को देखकर भाजपा तिलमिला रही है। दस साल से भाजपा सत्ता में है और जवाब कांग्रेस से मांगा जा रहा है। 10 साल में कुछ कार्य किया है तो उसका हिसाब जनता को दें।

हरियाणा में देश भर से ज्यादा बेरोजगारी- दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार के चलते देश भर में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। हरियाणा में वेट कांग्रेस सरकार के समय आठ प्रतिशत था। अब 17 प्रतिशत है। हरियाणा में सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एससी और बीसी की समाज की सारी स्कीमें बंद कर दी। गरीबों को 100 100 गज के प्लाट की योजना भी बंद कर दी। प्रदेश में बाहर के लोगों को नौकरी लगाया जा रहा है। कौशल रोजगार निगम में बिना आरक्षण, बिना पेंशन कच्ची नौकरियां दी गई हैं।