Haryana Govt Rs 1000 To Farmers| हरियाणा में किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1000; इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, ये काम न करने की अपील

हरियाणा में किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1000; इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, ये काम न करने की अपील

Haryana Govt Rs 1000 To Farmers On Not Burning Stubble

Haryana Govt Rs 1000 To Farmers On Not Burning Stubble

Haryana Govt Rs 1000 To Farmers: हरियाणा सरकार ने कहा कि अगर प्रदेश के किसान अपने खेतों की पराली को नहीं जलाएंगे और कृषि यंत्रों से उसका निपटान करेंगे तो उन्हें प्रति एकड़ 1000 रुपए दिए जाएंगे। किसान इसके लिए विभागीय पोर्टल पर 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा सरकार ने कहा कि सभी किसानों से अपील है कि वह किसी भी कीमत पर पराली न जलाएं। कृषि यंत्रों से ही पराली प्रबंधन करें प्रति एकड़ एक हजार रुपए पाएं।

बता दें कि, हर बार सर्दी का समय आते ही धुआँ और प्रदूषण तेजी से फैल जाता है। जिसमें सबसे बुरा हाल राजधानी दिल्ली का होता है। जिसके बाद यह आरोप लगता है कि, हरियाणा-पंजाब में पराली जलाने के चलते दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने भी पराली प्रबंधन पर सरकार को काम करने को कहा है। फिलहाल अब वही समय फिर से आ रहा है। देखना होगा कि क्या होता है?

हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद चल रही

हरियाणा सरकार ने बताया कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खरीफ फसलों की जल्द आवक होने के मद्देनजर किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस बार 1 अक्तूबर की बजाय सितंबर में ही खरीफ फसलों की खरीद आरंभ करने का निर्णय लिया था। समय से पहले खरीफ फसलों की खरीद आरंभ करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है।

हरियाणा की मंडियों में खरीफ विपणन सीजन के दौरान धान व बाजरे की खरीद सुगमता से जारी है। अब तक प्रदेश में 8.06 लाख मी. टन धान व 1.14 लाख मी. टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है और 32 हजार से ज्यादा किसानों को DBT के माध्यम से खरीद के ₹690 Cr का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है।

Haryana Govt Rs 1000 To Farmers
Haryana Govt Rs 1000 To Farmers