Haryana Govt Ends Floor Seating

हरियाणा के स्कूलों में बड़ा बदलाव, अब जमीन पर नहीं बैठेंगे छात्र

undefined

Haryana Govt Ends Floor Seating

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के करीब 14 हजार सरकारी स्कूलों में कोई भी छात्र जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करेगा। सरकार ने टाट-पट्टी व्यवस्था को समाप्त करते हुए सभी स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों के स्कूलों में करीब 2.88 लाख ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद 1 नवंबर से स्कूलों में ड्यूल डेस्क पहुंचने शुरू हो जाएंगे। ये डेस्क लोहे से बने होंगे और एंगल की जगह पाइप का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे ये अधिक मजबूत और टिकाऊ होंगे।

बताया जा रहा है कि 1966 के बाद यह पहली बार है जब सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में इतना बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इस फैसले से छात्रों को न केवल बेहतर बैठने की सुविधा मिलेगी, बल्कि उनकी पढ़ाई का माहौल भी सुधरेगा और सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।